वणी टाईम्स न्यूज : शहर के प्रतिष्ठित लाठीवाला पेट्रोल पंप के संचालक पियूष लाठीवाला की माताजी श्रीमती अलका दिलीप लाठीवाला (67 वर्ष) का बुधवार, 18 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 4 बजे निधन हो गया। उनके निधन से शहर के व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दिवंगत अलका लाठीवाला की अंतिम यात्रा आज बुधवार शाम 4:30 बजे उनके निवास स्थान द्वारका अपार्टमेंट, यवतमाल रोड से निकलेगी। शोक संतप्त लाठीवाला परिवार के प्रति विभिन्न सामाजिक, व्यावसायिक तथा नागरिक संगठनों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।










