Sunday, April 19, 2026
  • Login
Wani Times
No Result
View All Result
Wani Times
No Result
View All Result
  • Home
  • वणी
  • विदर्भ
  • Advertize
  • ब्रेकिंग न्युज
Home क्राईम

नशे का कारोबार : एमडी ड्रग्स जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

◾लोकल क्राइम ब्रांच की वणी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

April 18, 2026
in क्राईम, ब्रेकिंग न्युज, वणी
0
VIEWS
Share on TwitterWhatsappShare on FacebookShare on Facebook
Post Views: 880

वणी टाईम्स न्यूज : वणी शहर में नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने एस.टी. बस स्थानक के पीछे की गली में छापा मारकर 1 लाख 27 हजार रुपए कीमत का 21.18 ग्राम प्रतिबंधित मैफेड्रॉन (MD) ड्रग जब्त किया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों के नाम राहुल दिलीप ठाकुरवार (40) निवासी देशमुखवाडी व प्रीतम लीलाराम केसवानी (44) निवासी गुरुनानक नगर सिंधी कॉलोनी बताया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगदी, दो पहिया वाहन, मोबाइल सहित 2 लाख 30 हजार रुपए का माल बरामद किया है

स्थानीय अपराध शाखा (LCB) अधिकारियों ने बताया कि यह ऑपरेशन शहर में एमडी ड्रग सप्लाई व बिक्री के बारे में विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद किया गया। सूचना के बाद पुलिस ने शनिवार दोपहर 2 बजे बस स्टैंड के पीछे वाली गली में एक काले रंग की एक्टिवा पर पर बैठे युवक व उसके पास खड़े युवक को कब्जे में लेकर उनकी तलाशी ली। तलाशी में दोनों युवकों के पास से 3 पुड़िया में 21.18 ग्राम मैफेड्रोन पाउडर मिला।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ NDPS कानून के तहत मामला दर्ज किया है। उक्त कार्यवाही को जिला पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता व अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात के मार्गदर्शन में पीआई सतिश चवरे, पीआई गोपाल उंबरकर, सहायक पुलिस निरीक्षक दत्ता पेंडकर, पुलिस उप निरीक्षक धनराज हाके, पुलिस हेड कांस्टेबल सुनिल खंडागळे, सुधिर पांडे, सुधिर पिदुरकर, निलेश निमकर, कांस्टेबल सलमान शेख, रजनिकांत मडावी, चालक सतिष फुके ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

Tags: breaking newscrimedrug racketLCB
TweetSendShareShare
Previous Post

विवाहिता को प्रताड़ना : दो मामलों ने ससुराल पक्ष के 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Related Posts

क्राईम

विवाहिता को प्रताड़ना : दो मामलों ने ससुराल पक्ष के 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

April 16, 2026
क्राईम

मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

April 15, 2026
ब्रेकिंग न्युज

वणी वरोरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा : 2 की मौत, 2 गंभीर जख्मी

April 15, 2026
क्राईम

गौ हत्यारों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग

April 15, 2026
ब्रेकिंग न्युज

जिनिंग फॅक्टरीत आग; लाखोंचा कापूस जळून खाक

April 13, 2026
वणी

वणी क्षेत्र में कोयला परिवहन का ‘कहर’, मनसे का RTO पर गंभीर आरोप

April 11, 2026

Editor Team

Browse by Category

  • Editorial
  • अपघात
  • आरोग्य
  • क्राईम
  • क्रीडा
  • जाहिरात
  • देश
  • धर्म
  • ब्रेकिंग न्युज
  • मनोरंजन
  • यवतमाळ जिल्हा
  • राजकीय
  • राज्य
  • रोजगार
  • वणी
    • Nidhan Warta
    • गावाकडच्या बातम्या
  • विज्ञान
  • विदर्भ
  • व्यापार
  • शैक्षणिक
  • संपादकीय
  • सामाजिक
  • सांस्कृतिक

Visitor Counter

  • HOME
  • BLOG
  • CONTACT US
  • MODULE

All Rights Reserved. Website Design By SMIT DIGITAL

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • क्राईम
  • वणी
  • विदर्भ
  • जाहिरात
  • संपादकीय

All Rights Reserved. Website Design By SMIT DIGITAL