वणी टाईम्स न्यूज : भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी विजय पारसमल चोरडिया का जन्मदिन 4 सितंबर को भव्य तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व पूर्व वनमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने बधाई संदेश पत्र भेजकर विजय चोरड़िया के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना जताई। इसके अलावा राजकीय, सामाजिक व शैक्षणिक, कला, क्रीड़ा क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दूरभाष एवं संदेशों के माध्यम से विजय चोरड़िया को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की है।

जन्मदिन के अवसर पर स्थानीय विनायक मंगल कार्यालय में आयोजित समारोह में विधायक संजय देरकर, पूर्व विधायक संजीवरेड्डी बोदकुरवार, पूर्व विधायक विश्वास नांदेकर, पूर्व नगराध्यक्ष तारेंद्र बोर्डे, लायन्स क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजाभाऊ पाथ्रडकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय पिंपळशेंडे, शहर भाजपा अध्यक्ष एड. निलेश चौधरी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विलास झट्टे, शिवसेना शहराध्यक्ष शिवराज पेचे, प्रमुख उद्योजक, अधिकारी वर्ग, पत्रकार, तथा विभिन्न सामाजिक, सहकारी व शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियो ने विजय चोरड़िया को जन्मदिन की बधाई देते हुए दीर्घायु एवं सफल जीवन की शुभकामनाएं अर्पित कीं।
राजकीय व सामाजिक जीवन :
वणी के राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में विजय चोरड़िया का नाम काफी आदर से लिया जाता है भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र राज्य कार्यकारिणी सदस्य के रुप में सक्रिय विजय चोरड़िया ने ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं को पार्टी से जोड़ा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं से विजयबाबू के नजदीकी संबंध है। प्रतिष्ठित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समिति के अध्यक्ष, वर्धमान फाउंडेशन के अध्यक्ष के रूप में धार्मिक आयोजनों को भव्यता प्रदान की।

वणी, मारेगाव, व आदिवासी बहुल झरीजामनी तहसील के गांवों में नेत्र चिकित्सा व स्वास्थ्य शिविर के द्वारा हजारों लोगों को जीवन व दृष्टि देने का पुण्य कार्य विजय चोरड़िया द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा वो सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है। पुत्र एड. कुणाल चोरड़िया के साथ मिलकर शहर में क्रिकेट लीग व प्रो कबड्डी की भव्य स्पर्धाओं का आयोजन उन्होंने किया। दीन दुखियों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर विजय चोरड़िया ने कई गरीब लड़कियों के विवाह में योगदान दिया है।







