जितेंद्र कोठारी, वणी –
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल द्वारा फरवरी 2026 में आयोजित बारहवीं (HSC) परीक्षा का परिणाम आज 2 मई को ऑनलाइन घोषित किया गया। इस वर्ष वणी तहसील का कुल परिणाम 75.22 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में कम दर्ज किया गया है। परीक्षा के दौरान सख्त निगरानी और सीसीटीवी व्यवस्था को इस गिरावट का एक कारण माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष तहसील के किसी भी विद्यालय का परिणाम 100 प्रतिशत नहीं रहा।
लोकमान्य तिलक महाविद्यालय की वाणिज्य शाखा की छात्रा अष्टांगी चंदू परेकर ने 94.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तहसीलप में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं इसी महाविद्यालय की छात्रा स्वरा महेश मुळेवार ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। तहसील स्तर पर कुल 1772 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 1333 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
शाला-निहाय परिणाम (प्रतिशत में)
लोकमान्य टिळक महाविद्यालय – 79.42%
शिक्षण प्रसारक मंडळ कनिष्ठ महाविद्यालय – 83.69%
आदर्श जूनियर कॉलेज, घोंसा – 59.25%
पंचशील जूनियर कॉलेज, नांदेपेरा – 55.35%
गुरुदेव जूनियर कॉलेज, शिरपूर – 78.12%
जि. प. उर्दू जूनियर कॉलेज, वणी – 33.33%
आदर्श जूनियर कॉलेज, वणी – 87.50%
राष्ट्रीय जूनियर कॉलेज, राजूर – 55.55%
आदर्श जूनियर कॉलेज, शिंदोला – 83.33%
जगन्नाथ बाबा जूनियर कॉलेज, वांजरी – 30%
वणी पब्लिक स्कूल – 93.84%
जगन्नाथ महाराज जूनियर कॉलेज, वणी – 80%
नुसाबाई चोपणे उच्च माध्य. विद्यालय, वणी – 79.06%
वणी लायन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल – 94.44%
राजे संभाजी जूनियर कॉलेज, कायर – 38.88%
महात्मा ज्योतिबा फुले जू. कॉलेज, कायर – 46.57%
भास्करराव ताजने जू.कॉलेज, वेळाबाई – 68.57%
भास्करराव ताजने उ. मा. विद्यालय, कळमना 54.83%
📌 इस वर्ष के परिणाम में गिरावट ने शिक्षा क्षेत्र में चर्चा को जन्म दिया है, वहीं मेधावी विद्यार्थियों की सफलता ने तालुका का मान बढ़ाया है।










