Friday, April 24, 2026
  • Login
Wani Times
No Result
View All Result
Wani Times
No Result
View All Result
  • BREAKING NEWS
  • CRIME
  • ACCIDENT
  • राज्य
  • राजकीय
  • HEALTH
  • धर्म
  • शैक्षणिक
  • सामाजिक
  • सांस्कृतिक
  • संपादकीय
Home निधन

Accident: वणी के रफीक शेख की सड़क हादसे में मौत

गढ़चिरौली में सड़क किनारे खड़ी कार को ट्रक में मारी जोरदार टक्कर

November 5, 2025
in निधन, ब्रेकिंग न्युज, वणी
0
VIEWS
Share on TwitterWhatsappShare on FacebookShare on Facebook
Post Views: 4,492

वणी टाईम्स न्यूज : शहर के गुरुनगर निवासी शेख रफीक (52) की गढ़चिरौली जिले में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। गढ़चिरौली में जिलानी बाबा दरबार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर वापस वणी लौटते समय टमाटर भरकर जा रहे एक ट्रक रात को 9.45 बजे के दरमियान उनकी कार को टक्कर मार दी। गढ़चिरौली आरमोरी मार्ग पर पाल नदी के पास हुए इस भीषण हादसे में रफीक शेख बुरी तरह घायल हो गए। गढ़चिरौली जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रफीक शेख की मौत हो गई।

गढ़चिरौली पुलिस स्टेशन के थानेदार पुलिस निरीक्षक विजय चव्हाण से मिली जानकारी के अनुसार जिलानी बाबा के बेटे की बरसी पर आयोजित शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वणी के मुरीद आए थे। कार्यक्रम से वापस लौटते समय जिलानी दरबार से कुछ ही दूरी पर स्थित हाइवे पर रुककर रफीक शेख अपने पीछे आने वाली गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान आरमोरी से गढ़चिरौली की तरफ टमाटर भरकर जा रहे ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद गढ़चिरौली पुलिस ने घायल रफीक शेख को जिला अस्पताल में भरती करवाया, जहां उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार रफीक शेख महीने में एक बार जिलानी बाबा के दर्शन के लिए गढ़चिरौली जाते थे। मंगलवार 4 नवंबर को वो अपनी ह्युंडई आय 20 कार क्रमांक MH29 AR 5853 में चालक से साथ गढ़चिरौली गए थे। बाबा के दर्शन के बाद रात को वापस लौटते समय घटे हादसे में उनकी जान चली गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक रफीक शेख के परिजन गढ़चिरौली के लिए रवाना हो गए है। दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ट्रक चालक को गढ़चिरौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Tags: accidentbreaking news
TweetSendShareShare
Previous Post

Election Update: राजकीय पक्षाच्या हालचालींना वेग, उमेदवारीसाठी धडपड सुरू

Next Post

भाजपकडे इच्छुकांची भाऊगर्दी, 29 नगरसेवकासाठी 135 अर्ज

Related Posts

वणी

पारदर्शकतेला बळ: नियोजन सभापतीचे नागरिकांना भ्रष्टाचाराविरुद्ध थेट आवाहन

by Wani Times
April 24, 2026
वणी

सलग आत्महत्यांनी मारेगाव हादरले, तीन दिवसांत तीन शेतकरी आत्महत्या

by Wani Times
April 24, 2026
क्राईम

बंद घर से चोरों ने ढाई लाख के गहनों पर किया हाथ साफ

by Wani Times
April 23, 2026
क्राईम

मारेगाव तालुक्यातून अल्पवयीन मुलगी बेपत्ता

by Wani Times
April 23, 2026
क्राईम

जावयानेच चोरला ट्रॅक्टर, सासूने नोंदवली तक्रार

by Wani Times
April 21, 2026
क्राईम

वीज खांब चोरण्याचा प्रयत्न; दाम्पत्य ताब्यात, दोघे फरार

by Wani Times
April 21, 2026

Editor Team

Browse by Category

  • अपघात
  • आरोग्य
  • क्राईम
  • क्रीडा
  • गावाकडच्या बातम्या
  • जाहिरात
  • देश
  • धर्म
  • निधन
  • ब्रेकिंग न्युज
  • मनोरंजन
  • यवतमाळ जिल्हा
  • राजकीय
  • राज्य
  • रोजगार
  • वणी
  • विज्ञान
  • विदर्भ
  • व्यापार
  • शैक्षणिक
  • संपादकीय
  • संपादकीय
  • सामाजिक
  • सांस्कृतिक

Visitor Counter

  • HOME
  • BLOG
  • CONTACT US
  • MODULE

All Rights Reserved. Website Design By SMIT DIGITAL

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • क्राईम
  • वणी
  • विदर्भ
  • जाहिरात
  • संपादकीय

All Rights Reserved. Website Design By SMIT DIGITAL