वणी टाईम्स न्युज : स्थानीय नांदेपेरा बायपास मार्ग पर स्थित विद्यानगरी निवासी पत्रकार रविन्द्र ढुमणे (50) द्वारा फांसी के फंदे से लटककर खुदकुशी किए जाने की घटना सोमवार सुबह 9 बजे प्रकाश में आई। शयनकक्ष की खिड़की की ग्रिल से रस्सी की सहायता से फंदा बनाकर उसने आत्महत्या कर ली। मृतक के पुत्र का 10 दिनों पूर्व ही विवाह हुआ था।
मृतक रवि ढुमणे अनेक मराठी समाचार पत्रों में काम कर चुके थे व वर्तमान में एक मराठी न्यूज पोर्टल के संपादक थे। वो अपने परिवार के साथ विद्या नगरी के चामाटे लेआउट में रहते थे। मृतक के बड़े पुत्र नयन ढुमणे का हाल ही में 5 दिसंबर को विवाह हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही वणी पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल में भिजवाया। रवि ढुमणे ने खुदकुशी जैसा कदम क्यों उठाया, इस बारे में अभी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।










