वणी टाईम्स न्यूज : वणी शहर के रवि नगर इलाक़े के उम्रदराज और बेहद मुहतरम शहरी जनाब हाजी शरीफ ख़ान का 85 वर्ष की उम्र में 19 जुलाई की शाम तक़रीबन 5 बजे इंतेक़ाल हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। हाजी शरीफ ख़ान साहब अपने मिलनसार और नेक स्वभाव के लिए पूरे वणी शहर में मशहूर थे। उनके इंतिक़ाल की ख़बर से इलाक़े में ग़म की लहर दौड़ गई है।
आज इतवार 20 जुलाई दोपहर 1 बजे रविनगर स्थित मकान से उनका जनाज़ा उठाया जाएगा । स्थानीय मुस्लिम कब्रिस्तान में नमाज़-ए-जनाज़ा के बाद दफ़न का अमल किया जाएगा। मरहूम हाजी साहब अपने पीछे बेटा, बेटी, नाती-नातिन और एक बड़ा क़बीला छोड़ गए हैं।
“अल्लाह तआला मरहूम की मग़फ़िरत फ़रमाए और अहले ख़ानदान को सब्र अता करे।”










