Sunday, April 26, 2026
  • Login
Wani Times
No Result
View All Result
Wani Times
No Result
View All Result
  • BREAKING NEWS
  • CRIME
  • ACCIDENT
  • राज्य
  • राजकीय
  • HEALTH
  • धर्म
  • शैक्षणिक
  • सामाजिक
  • सांस्कृतिक
  • संपादकीय
Home क्राईम

दुर्भा व हीरापुर रेतीघाट से अवैध रेत खनन ; प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

» 20 ब्रास रेत व 2 ट्रक सहित 41 लाख का माल बरामद

April 25, 2026
in क्राईम, वणी
0
VIEWS
Share on TwitterWhatsappShare on FacebookShare on Facebook
Post Views: 545

वणी टाईम्स न्यूज : यवतमाल जिले के झरी-जामणी तहसील में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का बड़ा मामला सामने आया है। ग्राम महसूल अधिकारी राहुल साधु चांदेकर की शिकायत पर पाटण पुलिस स्टेशन में 4 रेत तस्करों पर विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 3 बजे अवैध गौण खनिज (रेत) की जांच के लिए विशेष पथक द्वारा अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान नए पाटण बोरी मार्ग पर अहेरल्ली के पास सड़क पर दो 16-टायर ट्रक संदिग्ध हालत में पकड़े गए। इन ट्रकों के नंबर MH 29 BE 8300 और MH 29 BD 2402 बताए गए हैं।

जांच के दौरान दोनों ट्रकों में करीब 10-10 ब्रास रेत यानी कुल 20 ब्रास अवैध रेत भरी हुई मिली। जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख रुपये बताई गई है, वहीं दोनों ट्रकों की कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी गई है। इस तरह कुल 41 लाख रुपये का माल जब्त किया गया।

पूछताछ में ट्रक चालक यासीन अली मुझाफर अली (50), निवासी यवतमाल और आसीफ खान अब्दुला खान (30) निवासी नेर ने बताया कि वे अपने-अपने ट्रक मालिकों सैय्यद कादर सैय्यद दाऊद और एजाज अहमद मोहम्मद खान के कहने पर पैनगंगा नदी के दुर्भा व हीरापुर -मांगली रेत घाट से रेत भरकर यवतमाल की ओर जा रहे थे। जब उनसे रेत परिवहन से संबंधित परमिट व रॉयल्टी के बारे में पूछा गया तो उनके पास कोई दस्तावेज नहीं मिला।

इसके बाद दोनों ट्रकों को जब्त कर झरी तहसील कार्यालय में खड़ा किया गया। मामले में आरोपी ट्रक चालक यासीन अली मुझाफर अली, आसीफ खान अब्दुला खान (30), सैय्यद कादर सैय्यद दाऊद और एजाज अहमद मोहम्मद खान निवासी यवतमाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 3(5) तथा महाराष्ट्र जमीन महसूल संहिता 1966 की धारा 48(7), (8) के तहत पाटण पुलिस थाने में अपराध दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में सहायक जिल्हाधिकारी एवं उपविभागीय अधिकारी केळापुर, मंडल अधिकारी, ग्राम महसूल अधिकारी और पाटण पुलिस स्टेशन के अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और रेत तस्करी के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

नोट: खबर की प्रस्तुति के लिए AI द्वारा बनाई गई फीचर इमेज का इस्तेमाल किया गया है।

Tags: crimesand smugglingzari tahsil
TweetSendShareShare
Previous Post

बाइक की डिक्की से दिनदहाड़े 1 लाख पर हाथ साफ

Next Post

सावध रहा ! बँकेत पैसे काढताना चोरट्यांची नजर तुमच्यावरच

Related Posts

क्राईम

संतापजनक : पांच साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

by Wani Times
April 26, 2026
क्राईम

सावध रहा ! बँकेत पैसे काढताना चोरट्यांची नजर तुमच्यावरच

by Wani Times
April 25, 2026
क्राईम

बाइक की डिक्की से दिनदहाड़े 1 लाख पर हाथ साफ

by Wani Times
April 25, 2026
वणी

पारदर्शकतेला बळ: नियोजन सभापतीचे नागरिकांना भ्रष्टाचाराविरुद्ध थेट आवाहन

by Wani Times
April 24, 2026
वणी

सलग आत्महत्यांनी मारेगाव हादरले, तीन दिवसांत तीन शेतकरी आत्महत्या

by Wani Times
April 24, 2026
क्राईम

बंद घर से चोरों ने ढाई लाख के गहनों पर किया हाथ साफ

by Wani Times
April 23, 2026

Editor Team

Browse by Category

  • अपघात
  • आरोग्य
  • क्राईम
  • क्रीडा
  • गावाकडच्या बातम्या
  • जाहिरात
  • देश
  • धर्म
  • निधन
  • ब्रेकिंग न्युज
  • मनोरंजन
  • यवतमाळ जिल्हा
  • राजकीय
  • राज्य
  • रोजगार
  • वणी
  • विज्ञान
  • विदर्भ
  • व्यापार
  • शैक्षणिक
  • संपादकीय
  • संपादकीय
  • सामाजिक
  • सांस्कृतिक

Visitor Counter

  • HOME
  • BLOG
  • CONTACT US
  • MODULE

All Rights Reserved. Website Design By SMIT DIGITAL

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • क्राईम
  • वणी
  • विदर्भ
  • जाहिरात
  • संपादकीय

All Rights Reserved. Website Design By SMIT DIGITAL