Sunday, April 19, 2026
  • Login
Wani Times
No Result
View All Result
Wani Times
No Result
View All Result
  • Home
  • वणी
  • विदर्भ
  • Advertize
  • ब्रेकिंग न्युज
Home क्राईम

ठगी : सरकारी नौकरी का झांसा देकर लगाया साढ़े सात लाख का चुना

🚨 सेवानिवृत्त शिक्षक की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

April 10, 2026
in क्राईम, वणी
0
VIEWS
Share on TwitterWhatsappShare on FacebookShare on Facebook
Post Views: 980

वणी टाईम्स न्यूज | पुत्र को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर रिटायर शिक्षक से 7 लाख 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में पीड़ित सेवानिवृत्त शिक्षक की शिकायत पर वणी पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी मेघदूत कॉलोनी चिखलगांव निवासी सुरेंद्र आस्कर (62) और चंद्रपुर निवासी सचिन गारघाटे (51) ने अगस्त 2024 में शिकायतकर्ता सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेंद्र बोबडे के पुत्र को जिला परिषद चंद्रपुर में स्वास्थ्य सेवक पद पर नौकरी लगवाने का लालच देकर से कुल 7.50 लाख रुपये वसूले। जिसमें से 7 लाख रुपये चेक के माध्यम से तथा 50 हजार रुपये नकद लिए थे।

इसके बाद आरोपियों ने बाकायदा परीक्षा प्रक्रिया पूरी कर पीड़ित को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दे दिया। लेकिन नौकरी स्थल पर जाने के बाद बताया गया कि इस तरह की कोई नौकरी के लिए यहां से परीक्षा नही ली गई है। ठगे जाने का अहसास होते ही शिकायतकर्ता ने दोनों आरोपियों से संपर्क कर रुपए वापस मांगे। जिसके बाद आरोपियों ने सुरेंद्र बोबडे को बैंक का चेक दिया।

फरियादी ने जब आरोपियों द्वारा दिया गया चेक बैंक में क्लियरेंस के लिए डाला तो उक्त चेक बाउंस हो गया। शिक्षक बोबडे ने जब आरोपियों से संपर्क की कोशिश की तो दोनों आरोपियों के मोबाइल नंबर बंद बताए गए। ठगी का एहसास होते ही शिकायतकर्ता सुरेंद्र दादाजी बोबडे, निवासी महादेव नगरी चिखलगांव ने वणी पुलिस स्टेशन में दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों ठगो के खिलाफ 318(4), 3(5) BNS के अनुसार अपराध दर्ज कर ठगो की तलाश शुरु कर दी है।

पुलिस की अपील:

वणी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति यदि सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पैसों की मांग करता है, तो ऐसे झांसे में न आएं। यदि किसी के साथ इस प्रकार की ठगी होती है, तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं।

Tags: crime newsfraudwani police
TweetSendShareShare
Previous Post

चिखलगाव ग्रामपंचायतीतील कथित भ्रष्टाचाराची मुख्यमंत्र्यांकडे तक्रार

Next Post

गोकुलनगर में गौमांस तस्करी का पर्दाफाश, 1.50 क्विंटल मांस जब्त

Related Posts

क्राईम

नशे का कारोबार : एमडी ड्रग्स जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

April 18, 2026
क्राईम

विवाहिता को प्रताड़ना : दो मामलों ने ससुराल पक्ष के 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

April 16, 2026
क्राईम

मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

April 15, 2026
ब्रेकिंग न्युज

वणी वरोरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा : 2 की मौत, 2 गंभीर जख्मी

April 15, 2026
क्राईम

गौ हत्यारों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग

April 15, 2026
ब्रेकिंग न्युज

जिनिंग फॅक्टरीत आग; लाखोंचा कापूस जळून खाक

April 13, 2026

Editor Team

Browse by Category

  • Editorial
  • अपघात
  • आरोग्य
  • क्राईम
  • क्रीडा
  • जाहिरात
  • देश
  • धर्म
  • ब्रेकिंग न्युज
  • मनोरंजन
  • यवतमाळ जिल्हा
  • राजकीय
  • राज्य
  • रोजगार
  • वणी
    • Nidhan Warta
    • गावाकडच्या बातम्या
  • विज्ञान
  • विदर्भ
  • व्यापार
  • शैक्षणिक
  • संपादकीय
  • सामाजिक
  • सांस्कृतिक

Visitor Counter

  • HOME
  • BLOG
  • CONTACT US
  • MODULE

All Rights Reserved. Website Design By SMIT DIGITAL

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • क्राईम
  • वणी
  • विदर्भ
  • जाहिरात
  • संपादकीय

All Rights Reserved. Website Design By SMIT DIGITAL