जितेंद्र कोठारी, वणी: स्थानीय नगर परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत हासिल करते हुए विरोधी पार्टियों को धूल चटा दी। बीजेपी की नगराध्यक्ष पद की प्रत्याशी विद्या खेमराज आत्राम ने अपनी प्रतिद्वंदी शिवसेना (उद्धव ठाकरे) की उम्मीदवार डॉ. संचिता नगराळे (गेडाम) को 4785 वोटों से पराजित कर दिया। भाजपा ने नगरसेवक पद की 29 में से 18 सीटों पर कब्जा कर शहर में अपना दबदबा कायम रखा।
महायुति से अलग होकर स्वतंत्र चुनाव लड़ने वाली शिवसेना (शिंदे) पक्ष की इस चुनाव में पूरी तरह से लुटिया डूब गई। उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की वणी में चुनावी सभा के बावजूद पार्टी अपना खाता खोलने में भी कामयाब नहीं हो सकी। महाविकास आघाड़ी के अंतर्गत चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक दयनीय अवस्था भी इस चुनाव में सामने आई। कांग्रेस के केवल 3 उम्मीदवार चुनाव में जीत दर्ज कर पाए। वहीं वणी विधानसभा के विधायक संजय देरकर की शिवसेना (उद्धव ठाकरे) की पार्टी के 6 प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर कुछ हद तक पार्टी की लाज रख ली।

सबसे ज्यादा मतों के अंतर से जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों में भारतीय जनता पार्टी की प्रभाग क्रमांक 5 (अ) से विजयी बनी सोनाली प्रशांत निमकर का नाम सबसे ऊपर रहा। सोनाली निमकर ने अपनी प्रतिद्वंदी शिवसेना (UBT) की उम्मीदवार अर्चना सुभाष ताजने को 1038 मतों से पराजित किया। जबकि सबसे कम मतों के अंतर से प्रभाग 14(अ) से भाजपा की मनीषा राजू गव्हाणे ने शिवसेना (UBT) की माधुरी महेश साळुंखे का केवल मात्र 3 मतों से पराभव किया।

इस चुनाव की खास बात यह रही कि प्रभाग क्रमांक 2 (ब) से निर्दलीय प्रत्याशी धनराज रमेश भोंगळे ने लगातार चौथी बार नगरसेवक का चुनाव जीत कर रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आशीष ज्ञानेश्वर डंभारे पर 34 मतों से जीत हासिल की। जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के सभी विजयी प्रत्याशियों ने पूर्व विधायक संजीवरेड्डी बोदकुरवार के नेतृत्व में संपूर्ण शहर में विजयी जुलूस निकाला ।

नगर परिषद चुनाव में विजेता प्रत्याशी व उनके निकटतम प्रतिद्वंदी को मिले वोट इस प्रकार है..
नगराध्यक्ष :
• विद्या आत्राम – भाजपा – 15377
• संचिता नगराळे – शिवसेना (उबाठा) – 10585
नगरसेवक:
प्रभाग 1 (अ)
प्रणाली ग.देऊळकर – शिवसेना(उबाठा) – 970
मिनाक्षी शैलेश जुनघरे – भाजपा – 862
प्रभाग 1 (ब)
अजय पांडुरंग धोबे – शिवसेना (उबाठा) – 540
उमाकांत महादेव जोगी – भाजपा – 529
प्रभाग 2 (अ)
रिता महेश पाहापळे – भाजपा – 927
ज्योत्स्ना बालाजी धोटे – शिवसेना(उबाठा) – 708
प्रभाग 2 (ब)
धनराज रमेश भोंगळे – निर्दलीय – 685
आशिष ज्ञानेश्वर डंभारे – भाजपा – 651
प्रभाग 3 (अ)
वैशाली विनोद वातीले – भाजपा – 941
अश्विनी विनोद खापणे – शिवसेना(उबाठा) – 751
प्रभाग 3 (ब)
लक्ष्मण महादेव उरकुडे – भाजपा – 870
अभिजित अरुण सातोकर – शिवसेना(उबाठा) – 781
प्रभाग 4 (अ)
अर्चना संजय पुणवटकर – भाजपा – 1125
मेघा सुधीर पेटकर – शिवसेना(उबाठा) – 591
प्रभाग 4 (ब)
राकेश बुग्गेवार – भाजपा – 959
प्रवीण शेषराव ढोके – शिवसेना(उबाठा) – 733
प्रभाग 5 (अ)
सोनाली प्रशांत निमकर – भाजपा – 1579
अर्चना सुभाष ताजने – शिवसेना(उबाठा) – 541
प्रभाग 5 (ब)
रितिक लक्ष्मण मामीडवार – भाजपा – 1141
गौतम दिलीप जीवने – काँग्रेस – 559
प्रभाग 6 (अ)
करुणा रवींद्र कांबळे – काँग्रेस – 758
धम्मादीन हरीश पाते – भाजपा – 632
प्रभाग 6 (ब)
अनिकेत अनिल बदखल – शिवसेना(उबाठा) – 439
विलास मारोती डवरे – भाजपा – 433
प्रभाग 7 (अ)
उषा नत्थु डुकरे – भाजपा – 676
शेख सिमरन शेख आसिफ – काँग्रेस – 585
प्रभाग 7 (ब)
नितीन गोपाल धाबेकर – भाजपा – 598
सचिन अरुण पाटील – निर्दलीय– 490
प्रभाग 8 (अ)
प्रमिला मनोज चौधरी – भाजपा – 761
सारिका सिद्धमशेट्टीवर – शिवसेना(उबाठा) – 499
प्रभाग 8 (ब)
सुधीर रामदेव थेरे – शिवसेना(उबाठा) – 519
कुणाल संजय सोमशेट्टीवार – भाजपा – 474
प्रभाग 9 (अ)
किरण शंकर देरकर – शिवसेना(उबाठा) – 1245
भारती श्रीकृष्ण बदखल – भाजपा – 1061
प्रभाग 9 (ब)
अब्दुल हफीज सत्तार (टापू) – निर्दलीय – 836
शत्रुघ्न मारोती मालेकर – शिवसेना(उबाठा) – 610
प्रभाग 10 (अ)
आरती गिरीश वांढरे – भाजपा – 1221
मिनाक्षी राजू साठे – शिवसेना (शिंदे) – 575
प्रभाग 10 (ब)
अनिल लाभचंद चिंडलिया – भाजपा – 1284
अक्षय राजेंद्र बोथरा – शिवसेना (शिंदे) – 635
प्रभाग 11 (अ)
रेखा विलास कोवे – भाजपा – 1185
सोनाली नितीन आत्राम – शिवसेना (शिंदे) – 523
प्रभाग 11 (ब)
लवलेश किशनलाल लाल – भाजपा – 710
शेख मोहम्मद अल्ताफ रहीम – शिवसेना (शिंदे) – 448
प्रभाग 12 (अ)
पूजा रवींद्र रामगिरवार – भाजपा – 821
शीला रवींद्र मेश्राम – काँग्रेस – 565
प्रभाग 12 (ब)
मनोज कवडू सिडाम – भाजपा – 648
आकाश सुधाकर उईके – काँग्रेस – 595
प्रभाग 13 (अ)
अल्का मारोती मोवाडे – काँग्रेस – 1193
ललिता मारोती भेदोडकर – भाजपा – 1015
प्रभाग 13 (ब)
सैफूर रहेमान – काँग्रेस – 1247
राजू चाफडे – भाजपा – 885
प्रभाग 14 (अ)
मनिषा राजू गव्हाणे – भाजपा – 1310
माधुरी महेश साळुंखे – शिवसेना(उबाठा) – 1307
प्रभाग 14 (ब)
गुलाम रसूल रंगरेज – शिवसेना(उबाठा) – 1513
दीपक मारोती मोरे – निर्दलीय – 812
प्रभाग 14 (क)
अर्चना शंकर झिलपे – भाजपा – 1479
हिना शकील अहमद – शिवसेना (शिंदे) – 874










