वणी टाईम्स न्यूज | पुलिस स्टेशन मुकुटबन क्षेत्र अंतर्गत RCCPL कंपनी के समीप स्थित एक खेत में बने कुएं से करीब 50 वर्षीय अज्ञात पुरुष का सड़ा-गला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह शव संजय भोयर के खेत में स्थित कुएं में पाया गया। शव की हालत काफी खराब होने के कारण उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ (विक्षिप्त) हो सकता है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को बाहर निकालकर आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने नागरिकों, पत्रकारों एवं पुलिस पाटिलों से अपील की है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस स्टेशन मुकुटबन से संपर्क करें।
संपर्क:
पोलीस निरीक्षक सतीश जाधव
मोबाइल: 9527616813
पो.हे.कॉ. दीपक ताठे
मोबाइल: 9657665229
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और शव की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।










