वणी टाईम्स न्यूज : वणी स्थित लायन्स इंग्लिश मीडियम (विज्ञान) जूनियर कॉलेज का HSC – 2026 परीक्षा परिणाम इस वर्ष 94.44 प्रतिशत रहा। इस उत्कृष्ट परिणाम के साथ कॉलेज के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

कॉलेज की छात्रा मानसी भारत लिपटे ने 79.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कुमुदिनी हेमंत जोगी ने 63.33 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया और रोशन तुकाराम माथनकर ने 61.17 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस सफलता पर संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक संजीवरेड्डी बोदकुरवार, उपाध्यक्ष बलदेव खुंगर, सचिव सुधीर दामले, कोषाध्यक्ष चंद्रकांत जोबनपुत्रा, लायन्स क्लब के अध्यक्ष तुषार नगरवाला सहित अन्य पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों का अभिनंदन किया।
साथ ही संस्थान के संचालक शमिम अहमद, नरेंद्र बरडिया, किशन चौधरी, महेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. के.आर. लाल, रमेश बोहरा, अकादमिक डायरेक्टर प्रशांत गोडे, प्राचार्या चित्रा देशपांडे तथा शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भी सभी सफल विद्यार्थियों और उनके पालकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।










