वणी टाईम्स न्यूज : भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी भविष्य निर्वाह निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से “निधि आपके निकट – विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण” इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का आयोजन रॉकवेल मिनरल्स, भालर की ओर से किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम मंगलवार, 27 जनवरी 2026 को प्रातः 9 बजे, भालर रोड स्थित रॉकवेल मिनरल्स सभागृह में आयोजित होगा। मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार संचालित इस कार्यक्रम में कामगारों, नियोक्ताओं एवं अन्य हितधारकों के साथ प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान भविष्य निधि से संबंधित समस्याओं, लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण, तथा ईपीएफओ की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस पहल के माध्यम से ईपीएफओ की सेवाओं को अधिक जनोन्मुखी बनाया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर ही नागरिकों की समस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा।
ईपीएफओ प्रशासन की ओर से तथा सूर्या सेम के एचआर हेड हुसैन भाषा ने अधिक से अधिक कामगारों एवं नियोक्ताओं से इस कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।










