वणी टाईम्स न्यूज | देशमुखवाड़ी स्थित लायन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में दहीहंडी उत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक तथा अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक संजीवरेड्डी बोदकुरवार द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा पूजन से हुआ। इसके बाद नर्सरी कक्षा के नन्हे विद्यार्थियों ने राधा–कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा धारण कर प्रस्तुति दी। वेशभूषा प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सभी का मन मोह लिया।
दहीहंडी फोड़ने के पश्चात बच्चों को प्रसाद का वितरण किया गया। पूरा कार्यक्रम उल्लासमय वातावरण में संपन्न हुआ। उत्सव को सफल बनाने में वरिष्ठ शिक्षिका मीरा काळे, संध्या बेदडेवार, जया सरमोकदम, कविता मोहितकर सहित सभी शिक्षक व कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।










