जितेंद्र कोठारी, वणी : नवरात्रि उत्सव की पावन बेला पर श्री सिंध सेवा दुर्गा उत्सव मंडल, सिंधी कॉलोनी वणी द्वारा इस वर्ष विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मंडल की ओर से माँ भगवती का विशाल जागरण विजयादशमी के शुभ दिन गुरुवार, 02 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया गया है। सिंधी कॉलोनी स्थित ग्राउंड में शाम 7 बजे से भजन-संध्या का शुभारंभ किया जाएगा।

इस मौके पर जय बजरंगी जागरण ग्रुप नागपुर की प्रसिद्ध भजन गायिका कोमल निनावे अपनी समधुर आवाज ने भक्तिगीत प्रस्तुति देंगी। भक्तिमय गीतों और माता रानी के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठने की संभावना है। आयोजक मंडल के पदाधिकारियों ने नगरवासियों से परिवार सहित उपस्थित रहकर माँ भगवती के दरबार में आशीर्वाद लेने और धार्मिक कार्यक्रम का आनंद उठाने की अपील की है।
✨ नवरात्रि उत्सव पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ ✨










