वणी टाईम्स न्यूज : सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक तथा सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले माधवराव उर्फ बाल सरपटवार (84) के निधन की खबर से शहर में शोक का वातावरण व्याप्त हो गया है। अपने सरल, शांत स्वभाव और जनहितकारी दृष्टिकोण के कारण वे हर वर्ग में सम्मानित थे। वे पिछले कुछ महीनों से वृद्धावस्था के चलते बीमार थे।
उन्होंने शिक्षण कार्य से जुड़े रहते हुए उन्होंने अनेक विद्यार्थियों के जीवन को दिशा दी। पत्रकारिता के माध्यम से समाज के मुद्दों को मुखरता से उठाया और जनसमस्याओं को समाधान तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उम्र के आखिरी दौर तक सांस्कृतिक आयोजनों, धार्मिक कार्यक्रमों और सेवा कार्यों में उनका उत्साह सदैव प्रेरणादायी रहा। उनके निधन से शिक्षा, पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र ने एक मार्गदर्शक व्यक्तित्व खो दिया है।
श्री जैताई देवस्थान, नगर वाचनालय, विदर्भ साहित्य संघ, मित्र मंडल जैसी संस्थाओं से वे जुड़े हुए थे। माधव सरपटवार के बाद उनके परिवार में पत्नी भारती सरपटवार, पुत्र, बहु, पुत्री, दामाद, व भरपुरा परिवार है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार 15 नवंबर को सुबह 11 बजे स्थानीय मोक्षधाम में किया जाएगा।










