वणी टाईम्स न्यूज : वणी शहर के प्रेम नगर झोपड़पट्टी क्षेत्र में वेश्या व्यवसाय संचालित करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई 9 अगस्त 2025 की रात 11:08 बजे की गई। पुलिस ने महिला के चंगुल से जबरदस्ती देह व्यवसाय में धकेली गई मध्यप्रदेश व जलगांव की 2 महिलाओं की रिहाई कर उन्हें नागपुर स्थित पुनर्वसन केंद्र भेजा है।
नागपुर की‘फ्रीडम फर्म’ सामाजिक संस्था ने वणी पुलिस को जानकारी दी कि, लक्ष्मी दीपचंद सिसोदिया (45) नामक महिला प्रेम नगर झोपड़पट्टी क्षेत्र में वेश्या व्यवसाय चला रही हैं। जानकारी के आधार पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी (SDPO) वणी के आदेश पर मारेगाव के थानेदार पुलिस निरीक्षक खुशाल बेसरकर ने जाल बिछाकर एक फर्जी ग्राहक महिला के पास भेजा। संचालिका के साथ 300 रुपए में सौदा तय होने का संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। जहां आरोपी लक्ष्मी सीसोदिया 22 वर्ष व 32 वर्ष की 2 महिलाओं से जबरदस्ती देह व्यवसाय कराते हुए रंगेहाथों पकड़ी गई।
इस मामले में शिकायतकर्ता पुलिस निरीक्षक खुशाल बेसरकर की शिकायत पर लक्ष्मी दीपचंद सिसोदिया (36) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 143, 144(2) और अनैतिक व्यापार प्रतिबंधक कानून (पिटा) की धारा 3, 4, 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच वणी पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक गोपाल उंबरकर कर रहे हैं।
छापा डालने के लिए मारेगांव के थानेदार क्यों ?
वणी में शुरू देह व्यापार अड्डे पर मारेगांव के थानेदार के नेतृत्व में छापा क्यों मारा गया ? यह सवाल अनेक लोगों के मन में निर्माण हुआ है। इस बारे में वणी के पुलिस निरीक्षक गोपाल उम्बरकर ने बताया कि पिटा के अपराध की शिकायत व जांच पुलिस निरीक्षक स्तर का अधिकारी ही कर सकता है। लेकिन शिकायतकर्ता पुलिस अधिकारी जांच अधिकारी नहीं हो सकता। इसी कानूनी नियम के अनुसार मारेगांव थानेदार पुलिस निरीक्षक खुशाल बेसरकर को शिकायतकर्ता बनाया गया। जबकि इस अपराध की जांच वो स्वयं कर रहे है।










