वणी टाईम्स न्यूज : देशभक्ति और शौर्य से भरपूर बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म बॉर्डर 2 का प्रदर्शन 23 जनवरी से शहर के दीप्ती स्काय सिनेक्स में शुरू हो रहा है। बॉर्डर फिल्म की सफलता के बाद सनी देओल एक बार फिर धमाल मचाने के लिए दर्शकों के बीच आ रहे है।फिल्म को Dolby साउंड और HD पिक्चर क्वालिटी के साथ भव्य सिल्वर स्क्रीन पर प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे दर्शकों को दमदार सिनेमाई अनुभव मिलेगा।

बॉर्डर 2 यह फिल्म भारतीय सेना के अदम्य साहस, बलिदान और देशप्रेम पर आधारित है। कहानी सीमा पर तैनात उन वीर जवानों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो विषम परिस्थितियों में भी मातृभूमि की रक्षा के लिए हर कुर्बानी देने को तत्पर रहते हैं। फिल्म में युद्ध के तनावपूर्ण क्षणों के साथ-साथ सैनिकों के पारिवारिक भाव, आपसी भाईचारा और राष्ट्र के प्रति निष्ठा को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया है। “बॉर्डर 2” देशभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त रूप में प्रस्तुत करती है, जो दर्शकों के मन में गर्व और सम्मान की भावना जागृत करती है।
फिल्म के रोज़ तीन शो रखे गए हैं—दोपहर 12.00 बजे, 3.30 बजे और रात 9.00 बजे।
टिकटों की ऑनलाइन व एडवांस बुकिंग BookMyShow व District (By Zomato) पर उपलब्ध है।
📞 अधिक जानकारी व बुकिंग हेतु संपर्क: 8208339290
BORDER 2 TRAILER










