वणी टाईम्स न्यूज : शहर के शानदार दीप्ती स्काय Cinex में शुक्रवार 2 जनवरी से बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘अखंडा-2’ प्रदर्शित की जा रही है। यह फिल्म दर्शकों के लिए प्रतिदिन चार शो में दिखाई जाएगी। अखंडा के पहले भाग को मिली ज़बरदस्त सफलता के बाद दक्षिण के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की ‘अखंडा-2’ को लेकर सिनेप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

फिल्म की कहानी संक्षेप में:
‘अखंडा-2’ की कहानी धर्म, आस्था, अन्याय के खिलाफ संघर्ष और आत्मसम्मान की भावना पर आधारित है। फिल्म में एक ऐसे नायक को दर्शाया गया है जो समाज में फैल रही भ्रष्ट व्यवस्था, अत्याचार और अधर्म के विरुद्ध मजबूती से खड़ा होता है। दमदार संवाद, भव्य एक्शन दृश्य और भावनात्मक घटनाक्रम फिल्म को प्रभावशाली बनाते हैं। नायक का संघर्ष केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा देने का संदेश भी देता है।

दक्षिण भारतीय सिनेमा की पहचान माने जाने वाले अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण का प्रभावशाली अभिनय, सशक्त पृष्ठभूमि संगीत और भव्य प्रस्तुति के चलते ‘अखंडा-2’ एक संपूर्ण पारिवारिक एक्शन-ड्रामा फिल्म के रूप में सामने आ रही है। सिनेप्रेमियों के लिए यह फिल्म बड़े पर्दे पर देखने का एक बेहतरीन अवसर है। वणी शहर के दर्शकों से अपील की जा रही है कि वे इस वीकेंड में सर्व सुविधायुक्त दीप्ती स्काय Cinex में जाकर इस दमदार फिल्म का आनंद अवश्य लें।
दर्शकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफार्म बुक माई शो व डिस्ट्रिक्ट बाई जोमैटो पर जाकर दर्शक मनचाही सीट बुक कर सकते है। शहर के दर्शक दीप्ति स्काई सिनेक्स के बुकिंग नंबर 8208339290 पर कॉल करके भी अपनी सीट बुक कर सकते है।










