वणी टाईम्स न्यूज : तेलगु फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म “राजासाब” शुक्रवार 9 जनवरी को रिलीज हो रही है। शहर के दीप्ति स्काई सिनेक्स टॉकीज में प्रतिदिन 4 शो में यह फिल्म दिखाई जा रही है। फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही संजय दत्त, निधि अग्रवाल, बोमन ईरानी, ब्रह्मानंदम और मालविका मोहनन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म में रहस्य, कॉमेडी और अलौकिक शक्तियों का टकराव देखने को मिलेगा।

कहानी और किरदार
कहानी राजसाब के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका किरदार प्रभास ने निभाया है. वे एक शाही परिवार से हैं. आर्थिक तंगी के कारण वे और उनकी दादी गंगादेवी, जिन्हें गंगाव्वा भी कहा जाता है, सादा जीवन जीते हैं. राजसाब अपने पुश्तैनी महल में एंट्री करते हैं. घर बेहद प्राचीन और रहस्यमय लगता है. घर से बाहर निकलने के लिए दादाजी के साइन की जरूरत होती है. महल के अंदर जो कुछ घटित होता है, वही कहानी का मेन पॉइंट है. राजसाब अपनी खोई हुई प्रॉपर्टी कैसे वापस पाते हैं और अपने दादाजी का विश्वास कैसे जीतते हैं, ये की पॉइंट्स हैं. फिल्म दादा और पोते के बीच और दादी और पोते के बीच इमोशनल कनेक्शन को भी दर्शाती है. मालविका मोहनन भैरवी की भूमिका में हैं. रिद्धि कुमार अनीता की भूमिका में हैं. संजय दत्त और निधि अग्रवाल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आते हैं.
कैसे खरीदे टिकिट ?
इस फिल्म को देखने के किए दर्शक दीप्ति स्काई सिनेक्स के टिकिट विंडो से टिकिट खरीद सकते है। इसके अलावा बुक माई शो व डिस्ट्रिक्ट बाई जोमैटो जैसे ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफार्म पर अपनी सीट बुक कर सकते हैं दीप्ति स्काई सिनेक्स के बुकिंग काउंटर नंबर 8208339290 पर कॉल करकर अपनी सीट बुक करने की सुविधा प्रदान की गई है। तो फिर देर किस बात की ? आज ही मजा लीजिए राजासाब का ।










