वणी टाईम्स न्यूज : शहर के लोकप्रिय सिनेमा हॉल दीप्ती स्काय सिनेक्स टॉकीज में ब्लॉकबस्टर फिल्म“धुरंधर” का दूसरा सप्ताह ज़ोरदार प्रतिसाद के साथ शुरू हुआ है। पहले ही सप्ताह में दर्शकों की भारी भीड़ और लगातार हाउसफुल शो के बाद अब दूसरे सप्ताह में भी फिल्म की लोकप्रियता में कमी नज़र नहीं आ रही है।

फिल्म की दमदार कहानी, प्रभावशाली संवाद और कलाकारों के मजबूत अभिनय ने दर्शकों को थिएटर तक खींचना जारी रखा है। थिएटर की आधुनिक ध्वनि व्यवस्था, साफ-सुथरा वातावरण और बेहतरीन स्क्रीन क्वालिटी के कारण प्रेक्षक फिल्म का आनंद और अधिक उत्साह से ले रहे हैं। इसी वजह से वणी शहर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी तादाद में दर्शक “धुरंधर” देखने पहुँच रहे हैं।
सोशल मीडिया पर भी फिल्म की सराहना जारी है, और प्रेक्षकों का कहना है कि यह फिल्म बड़े पर्दे पर देखने लायक है। लगातार मिल रहे सकारात्मक प्रतिसाद को पाहता यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि “धुरंधर” का दूसरा सप्ताह भी शानदार सफलता दर्ज करेगा।










