वणी टाईम्स न्यूज : श्री मार्कंडेय शिक्षण संस्था, वणी द्वारा संचालित मार्कंडेय पोदार लर्न स्कूल, वणी में वार्षिक सांस्कृतिक समारोह ‘लक्ष्य–2.0’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकवृंद एवं विद्यार्थियों के संयुक्त प्रयास से दो दिवसीय रूप में संपन्न होगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 को सायं 5.00 बजे, विद्यालय परिसर में होगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक संजीवरेड्डी बोदकुरवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि वणी नगर परिषद की अध्यक्ष विद्याताई खेमराज आत्राम सम्माननीय अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगी। विशेष आमंत्रितों में सामाजिक कार्यकर्ता ललिता संजीवरेड्डी बोदकुरवार, मंदर ग्राम पंचायत की सरपंच वर्षा अनंतराव बोड़े एवं उपसरपंच वंदना प्रशांत उपरे शामिल रहेंगी।
समारोह का दूसरा सत्र शनिवार, 31 जनवरी 2026 को सायं 5.00 बजे आयोजित किया जाएगा। इस दिन डब्ल्यूसीएल, वणी क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक गजेंद्र प्रसाद खन्ना मुख्य अतिथि रहेंगे तथा डब्ल्यूसीएल (ऑपरेशन) के क्षेत्रीय महाप्रबंधक ओमप्रकाश फुलारे सम्माननीय अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर वणी पंचायत समिति के B.D.O. किशोर गज्जलवार, B.E.O. स्नेहदीप काटकऱ तथा डब्ल्यूसीएल, वणी क्षेत्र के एरिया एचआर मैनेजर जितेंद्र प्रसाद विशेष आमंत्रित के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इस सांस्कृतिक समारोह में विद्यार्थियों द्वारा विविध नृत्य, संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों, नागरिकों एवं शिक्षा प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित रहकर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने का आह्वान किया है।










