जितेंद्र कोठारी, वणी । शहर के योगीराज नगर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में 27 एवं 28 फरवरी 2026 को भव्य फाल्गुन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में निशान यात्रा, भजन संध्या एवं महाप्रसाद जैसे विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

आयोजन की शुरुआत 27 फरवरी को दोपहर 3:30 बजे भव्य निशान यात्रा से होगी, जिसमें श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ सहभागिता करेंगे। उसी दिन शाम 7:30 बजे से वृंदावन की सुप्रसिद्ध भजन गायिका लाडली श्री रिधिमा श्री जी की भजन संध्या आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात रात्रि 8:00 बजे से महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। दूसरे दिन 28 फरवरी को शाम 7:30 बजे से कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक डॉ. हरीश भारती की भजन संध्या होगी। कार्यक्रम के समापन पर रात्रि 8:00 बजे से महाप्रसाद का आयोजन रहेगा।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि फाल्गुन माह में आयोजित यह उत्सव श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक महत्व रखता है। आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। श्याम सेवा समिति वणी ने सभी श्याम प्रेमियों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित उपस्थित होकर उत्सव को सफल बनाएं और धर्म लाभ प्राप्त करें।










