वणी टाईम्स न्यूज : रोटरी क्लब ऑफ ब्लैक डायमंड सिटी वणी व आरोग्यधाम हेल्थकेयर सोसायटी, नागपुर के तत्वावधान में नागपुर के सुप्रसिद्ध आयुर्वेद पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. ममतानी दंपति द्वारा शनिवार 17 मई 2025 को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक जैताई मंदिर, वणी में निशुल्क आयुर्वेद रोग निदान शिविर का आयोजन किया गया है। ‘घर-घर में आयुर्वेद’ पहुंचाने के उद्देश्य से डॉ. ममतानी दंपत्ति द्वारा अलग-अलग स्थानों पर नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाते है।

जीकुमार आरोग्यधाम के संचालक डॉ. जी. एम. ममतानी व डॉ. अंजू ममतानी के अनुसार शिविर में संधिवात, लकवा, गठियावात, गाऊट, साइटिका, स्नायु पीड़ा, ऑस्टियोपोरोसिस, स्पांडिलाइटिस, स्लिपडिस्क, पी.आय.डी, फ्रोजन शोल्डर, मस्क्यूलर डिस्ट्रॉफी, पोलियो, एवैस्कुलर नेक्रोसिस (AVN) कंपवात, ऑस्टियो आर्थराइटिस, कमरदर्द, घुटने का दर्द, लिगामेंट इंज्युरी, डायबिटीज, हृदय रोग, हाइपरटेंशन, हाइपरकोलेस्ट्रोल, मिर्गी, माइग्रेन, साइनोसाइटिस, दमा, पुरानी सर्दी.खांसी, थायराइड विकार, वैरिकोज वेन्स, एसिडिटी, अल्सर, कब्ज, अल्सरेटिव कोलाइटिस, इरिटेबल बोवेल सिंड्रोम (I.B.S.) एलर्जी, उदर विकार, किडनी व प्रोस्टेट विकार, बवासीर, पथरी, सोरिएसिस, सफेद दाग, चर्मरोग, एक्जिमा, मानसिक विकार, नींद न आना, डिप्रेशन, एन्जाइटी, रक्तप्रदर, श्वेतप्रदर, कष्टार्तव, बांझपन (संतान न होना), स्त्रीरोग, सौंदर्य समस्याएं, मुंहासे, झाइयां, मोटापा, दुबलापन, बालों का झड़ना, असमय बाल सफेद होना, सेक्स समस्याएं, इत्यादि रोगों का निःशुल्क आयुर्वेदिक पंचकर्म चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा।
रोटरी क्लब ऑफ डायमंड सिटी के अध्यक्ष डॉ. परेश पटेल व सचिव धवन अग्रवाल के अनुसार शिविर में औषधि व पंचकर्म पर विशेष छूट दी जाएगी। साथ ही ब्लड शुगर व हड्डियों की जांच (BMD) आवश्यकतानुसार निःशुल्क किया जाएगा। शिविर में आए हुए रुग्णों को स्वास्थ्य वाटिका पत्रिका निःशुल्क दी जाएगी। प्रोजेक्ट इंचार्ज श्री जितेंद्र फेरवानी ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति दिनांक 17 मई 2025, शनिवार सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक शिविर स्थल पर अपना पंजीकरण करें। इसके अलावा जी कुमार आरोग्यधाम (नागपुर) में फोन नं. 0712- 2645600, 2646600, 9373397258 पर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।










