वणी टाईम्स न्यूज | बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मचअवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ शुक्रवार 27 फरवरी से शहर के फुल्ली एयर कंडीशंड एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित दीप्ति स्काई सिनेक्स में 27 फरवरी से प्रदर्शित की जा रही है। यह फिल्म प्रतिदिन चार शो में दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेगी। शो टाइमिंग दोपहर 12:15 बजे, 3:15 बजे, शाम 6:15 बजे तथा रात 9:15 बजे निर्धारित की गई है।

दर्शक टिकट बुकिंग पिक्चर हॉल के टिकट काउंटर के साथ-साथ MakeMyTrip एवं District by Zomato जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी कर सकते हैं आरामदायक माहौल और बेहतरीन साउंड–स्क्रीन क्वालिटी के साथ एक्शन-थ्रिलर फिल्म का आनंद लेने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
‘मर्दानी 3’ की कहानी
कहानी बुलंदशहर में एक वीवीआईपी की मासूम बच्ची की किडनैपिंग से शुरू होती है। साथ में उस VVIP के केयरटेकर की बेटी भी अगवा हो जाती है। इन बच्चियों को बचाने का जिम्मा मिलता है, SSP शिवानी शिवाजी रॉय (रानी मुखर्जी) को। शिवानी जब केस की पड़ताल में जुटती है, तो पता चलता है कि 3 महीने में करीब 93 बच्चियां अलग-अलग जगहों से गायब हुई हैं, जिसके तार बच्चियों की खरीद-फरोख्त करने वाली भिखारी गैंग की सरगना अम्मा (मल्लिका प्रसाद) से जुड़ते हैं।
निर्मम अम्मा मासूम बच्चियों से लेकर दुहमुंहे बच्चों तक, किसी को भी बड़ी बेदर्दी से मौत की नींद सुलाने में वक्त नहीं लगाती। शिवानी जैसे-जैसे इस केस में घुसती है, इसकी जड़ें कहीं ज्यादा गंभीर अपराध की दलदल में धंसी होती हैं? क्या शिवानी इन बच्चियों को बचा पाती है? किडनैपिंग की ये कड़ियां कहां तक जुड़ी होती हैं? यह जानने के लिए फिल्म देखनी होगी।
देखें या न देखें ?
अगर आप रानी मुखर्जी का दमदार अभिनय देखना चाहते हैं, साथ ही गंभीर और सच्चाई से भरी क्राइम कहानियां पसंद करते हैं और ऐसी फिल्में देखते हैं, जिनमें ड्रामा से ज्यादा केस की पकड़ मजबूत हो, तो ‘मर्दानी 3’ आपके लिए जरूर देखने लायक है










