वणी टाईम्स न्यूज | स्थानीय मार्कंडेय पोदार लर्न स्कूल के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित अंतर विद्यालय नृत्य प्रतियोगिता 2025 (Inter School Dance Competition) ग्रुप‘बी’श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस सफलता से विद्यालय का नाम गौरवान्वित हुआ है।

यह प्रतियोगिता रोटरी क्लब ऑफ ब्लैक डायमंड सिटी द्वारा वणी के एस.वी. लॉन परिसर में आयोजित की गई थी। वणी तालुका के लगभग 15 स्कूलों ने इसमें भाग लिया और कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। छात्रों को मिली इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के अध्यक्ष रमेश सुंकूरवार, सचिव राहुल सुंकूरवार, प्रधानाचार्य भूषण अलोणे एवं समस्त स्टाफ ने विजेता छात्रों और उनके प्रशिक्षक को हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। विजेता छात्रों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने नृत्य प्रशिक्षक गौरव घुले को दिया है।










