वणी टाईम्स न्यूज : मुस्लिम धर्म का पवित्र त्यौहार “जश्न ए मिलाद उन्नबी” शुक्रवार 5 सितंबर को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस्लाम धर्म के आखरी पैगम्बर शांति दूत हज़रत मुहम्मद (स.अ.व) के जन्मदिन के अवसर पर यह त्यौहार मनाया जाता है। वणी शहर में भी मुस्लिम समाज ईद ए मिलादुन्नबी का त्यौहार मनाने को लेकर उत्साहित है।

ईद के मौके पर किसी तरह का हुडदंग व शांति भंग न हो, इसके लिए 5 सितंबर को शहर के सभी मद्य प्रतिष्ठान (बियर बार, देशी मदिरा दुकान, बियर शॉप) बंद रखने की मांग ऑल इंडिया मजलिस -ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने की है।
इस संबंध में एआइएमआइएम वणी शहर अध्यक्ष आसिम हुसेन, साकिब अहमद खान, तौसीफ खान, सरफ़राज़ शेख, रेहान शेख, मो. वाइस, मो. सोहेल, शाकिर खान, रिज़वान शेख, अरबाज़ शेख ने मुख्याधिकारी, न.प. वणी व उप विभागीय अधिकारी वणी के मार्फत जिलाधिकारी को निवेदन दिया है।










