• About
  • About Us
  • Blog
  • Blog
  • Cart
  • Cart
  • Cart
  • Checkout
  • Checkout
  • Checkout
  • Checkout
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Full Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Food
  • Home Newspaper
  • Home Newspaper 1
  • Home Newspaper 2
  • Home Newspaper 3
  • Home Newspaper 4
  • Home Politics
  • Home Sports
  • Home Two
  • Module
  • My account
  • My account
  • My account
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Refund and Returns Policy
  • Sample Page
  • Sample Page
  • Sample Page
  • Shop
  • Shop
  • Shop
  • Team
  • Welcome
Friday, May 29, 2026
  • Login
Wani Times
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Wani Times
No Result
View All Result
  • BREAKING NEWS
  • CRIME
  • ACCIDENT
  • राज्य
  • राजकीय
  • HEALTH
  • धर्म
  • शैक्षणिक
  • सामाजिक
  • सांस्कृतिक
  • संपादकीय

उड़ता पंजाब की राह पर वणी ? गर्द के नशे में डूबती जा रही युवा पीढ़ी

🛟 वणी शहर में तेजी से फैल रहा नशे का जाल, तरुणों व नाबालिगों का भविष्य खतरे में

Wani Times by Wani Times
May 28, 2026
in क्राईम, वणी
0
VIEWS
Share on TwitterWhatsappShare on FacebookShare on Facebook
Post Views: 656

जितेंद्र कोठारी, वणी |  यवतमाल जिले के वणी शहर में इन दिनों ड्रग्स और नशे का कारोबार तेजी से पैर पसारता दिखाई दे रहा है। करीब एक लाख की आबादी वाले इस शहर में गांजा, मैफेड्रॉन (एमडी), जॉम्बी ड्रग सहित कई प्रकार के नशीले पदार्थों की चोरीछिपे बिक्री होने की चर्चा आम होती जा रही है। शहर के नागरिकों और पालकों में इस बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर चिंता का माहौल है।

📍युवाओं और नाबालिगों को बनाया जा रहा निशाना

सूत्रों के अनुसार शहर के कुछ असामाजिक तत्व कॉलेज छात्रों, बेरोजगार युवाओं, मजदूर वर्ग तथा नाबालिग लड़कों को नशे की लत लगाने का काम कर रहे हैं। शुरुआत में मुफ्त या कम दाम में नशा उपलब्ध कराया जाता है, बाद में उन्हें इसका आदी बना दिया जाता है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि स्कूल-कॉलेज के आसपास भी संदिग्ध गतिविधियां बढ़ती दिखाई दे रही हैं। कुछ युवाओं का व्यवहार अचानक बदलना, देर रात तक घर से बाहर रहना और पैसों की बढ़ती जरूरत पालकों के लिए चिंता का विषय बन रहा है।

📍तेलंगाना, नागपुर और चंद्रपुर से जुड़ रहे तार

शहर में हो रही चर्चा के अनुसार ड्रग सप्लाई का नेटवर्क तेलंगाना, नागपुर और चंद्रपुर तक फैला हुआ है। बाहरी जिलों से नशीले पदार्थ लाकर शहर में छोटे-छोटे नेटवर्क के माध्यम से सप्लाई किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

फटाफट पैसा कमाने की लालच में शहर के कुछ युवा भी ड्रग्स की तस्करी और बिक्री में शामिल होने की चर्चा सामने आ रही है। इससे अपराध जगत में नए युवकों की एंट्री होने का खतरा बढ़ गया है।

वीरान इलाके और लेआउट बन रहे ड्रग हॉटस्पॉट

शहर के कुछ सुनसान इलाके, खाली प्लॉट, अधूरे लेआउट और वीरान स्थान कथित रूप से नशेड़ियों के अड्डे बनते जा रहे हैं। देर रात इन स्थानों पर संदिग्ध युवकों की आवाजाही बढ़ने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई जगहों पर खुलेआम गांजा पीने और नशा करने की घटनाएं देखी जा रही हैं, जिससे आसपास रहने वाले परिवारों में भय का वातावरण है।

📍पुलिस की निष्क्रियता पर उठ रहे सवाल ?

हालांकि समय-समय पर पुलिस द्वारा कुछ छोटी-मोटी कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आती है, लेकिन नागरिकों का आरोप है कि ड्रग्स के बड़े नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही।

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में वणी शहर की स्थिति “उड़ता पंजाब” जैसी हो सकती है। बढ़ते नशे के कारण चोरी, मारपीट, लूटपाट और अन्य अपराधों में भी वृद्धि होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

पालकों को सतर्क रहने की जरूरत

सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने पालकों से अपने बच्चों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने की अपील की है। बच्चों के मित्र मंडली, खर्च, मोबाइल उपयोग और देर रात बाहर रहने जैसी बातों पर निगरानी रखने की आवश्यकता बताई जा रही है।

साथ ही शहर में व्यापक जनजागरण अभियान चलाने, स्कूल-कॉलेज स्तर पर काउंसलिंग करने तथा पुलिस प्रशासन द्वारा बड़े स्तर पर कार्रवाई किए जाने की मांग भी जोर पकड़ रही है।

Tags: drug smugglingLead storywani police
TweetSendShareShare
Previous Post

⚡बिजली गिरने से खेतिहर महिला की मौत

Next Post

उच्च शिक्षित महिला बनी दहेज प्रताड़ना की शिकार

Related Posts

अपघात

हिवरा शेतशिवारात वीज कोसळून बैलजोडी ठार

by Wani Times
May 29, 2026
0
क्राईम

उच्च शिक्षित महिला बनी दहेज प्रताड़ना की शिकार

by Wani Times
May 28, 2026
0
अपघात

⚡बिजली गिरने से खेतिहर महिला की मौत

by Wani Times
May 27, 2026
0
वणी

लोककलावंत डॉ. दिलीप अलोने शुक्रवारी सह्याद्री वाहिनीवर

by Wani Times
May 27, 2026
0
गावाकडच्या बातम्या

मुकुटबन पोलीस स्टेशन हद्दीत अवैध धंद्यांचा सुळसुळाट ?

by Wani Times
May 26, 2026
0
वणी

लॉयन्स के मेधावी विद्यार्थियों एवं पालकों का सम्मान

by Wani Times
May 26, 2026
0

Editor Team

Browse by Category

  • अपघात
  • आरोग्य
  • क्राईम
  • क्रीडा
  • गावाकडच्या बातम्या
  • जाहिरात
  • देश
  • धर्म
  • निधन
  • ब्रेकिंग न्युज
  • मनोरंजन
  • यवतमाळ जिल्हा
  • राजकीय
  • राज्य
  • रोजगार
  • वणी
  • विज्ञान
  • विदर्भ
  • व्यापार
  • शैक्षणिक
  • संपादकीय
  • संपादकीय
  • सामाजिक
  • सांस्कृतिक

Visitor Counter

  • HOME
  • BLOG
  • CONTACT US
  • MODULE

All Rights Reserved. Website Design By SMIT DIGITAL

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • क्राईम
  • वणी
  • विदर्भ
  • जाहिरात
  • संपादकीय

All Rights Reserved. Website Design By SMIT DIGITAL