वणी टाईम्स न्यूज : महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में वणी तालुका की छात्राओं और छात्रों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस वर्ष शि. प्र. मंडळ विद्यालय की छात्रा आरोही प्रमोद ढेंगळे ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे तालुका में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, लायन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र अनिकेत मधुकर तुरानकर ने 96.60 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस वर्ष वणी तालुका का कुल परिणाम 85.94 प्रतिशत रहा। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में परिणाम में लगभग तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

फरवरी 2026 में आयोजित माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (SSC) परीक्षा में वणी तालुका से कुल 2248 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 1932 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। तालुका की 43 स्कूलों में से छह स्कूलों ने शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की।
इन स्कूलों का रहा 100 प्रतिशत परिणाम
लायन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल, वणी
तुकडोजी महाराज विद्यालय, भालर
सरस्वती माध्यमिक विद्यालय, मोहर्ली
वणी पब्लिक स्कूल, वणी
संताजी इंग्लिश मीडियम स्कूल, वणी
प्रयास इंग्लिश मीडियम स्कूल, कायर
प्रमुख स्कूलों का परीक्षा परिणाम
राष्ट्रीय विद्यालय, राजूर — 96.03%
जनता विद्यालय, मारेगांव (कोरंबी) — 97.82%
साईकृपा माध्यमिक विद्यालय, मुर्धोनी — 97.36%
न्यू व्हिजन इंग्लिश मीडियम स्कूल, वणी — 94.11%
गुरुदेव विद्यालय, शिरपूर — 91.83%
ग्रामीण विद्यालय, परमडोह — 92.30%
लोकप्रिय विद्यालय, पेटूर — 92.50%
बालाजी विद्यालय, सावर्ला — 92%
वहीं कुछ स्कूलों का परिणाम अपेक्षाकृत कम रहा, जिसमें बहुउद्देशीय ग्रामीण विकास विद्यालय, ब्राम्हणी का परिणाम 46.66 प्रतिशत तथा एस. पी. पिंपळकर माध्यमिक विद्यालय, नायगांव का परिणाम 50 प्रतिशत दर्ज किया गया।
दसवीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित होते ही विद्यार्थियों, पालकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। कई स्कूलों में विद्यार्थियों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया तथा सफल विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया।










