वणी टाईम्स न्यूज : कहा जाता है कि, प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा कोई धर्म नही है। और उस पर भी प्यासे को अगर ठंडा पानी पीने को मिल जाए तो उसके हृदय से कई दुआएं निकलती है। इसी परोपकारी भावना के साथ परमपूज्य आचार्य श्री आनंदऋषि जी महाराज की 33 वी पुण्यतिथी पर स्थानीय जैन महिला मंडल द्वारा शुक्रवार को गांधी चौक में शीतल जल सेवा (प्याऊ) का शुभारम्भ समाजसेवी विजय चोरड़िया के हाथों किया।
प्याऊ के शुभारंभ के अवसर पर विजय चोरड़िया, दीपक छाजेड़, जैन महिला मंडल की अध्यक्ष प्रमिला चोरड़िया, सचिव रूपा खींवसरा, विद्या मुथा, ज्योति चोरड़िया, प्रिया कटारिया, राखी कुचेरिया, शोभा खींवसरा, अंशुमा झाबक, पुष्पा कोटेचा, प्रेमा चोरड़िया सहित महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित थी।