वणी टाईम्स न्यूज :आपने अक्सर देखा होगा कि गर्मी के दिनों में ट्रेन में सफर करने के दौरान पीने के लिए पानी नहीं मिलता है तो मुसाफिर बेचैन होने लगते हैं। ऐसे में यवतमाल जिले के वणी रेलवे स्टेशन पर श्री महावीर बहुउद्देशीय सेवाभावी संस्था द्वारा रेल यात्रियों को निःशुल्क शुद्ध ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। संस्था लगातार दूसरे वर्ष यात्रियों को पानी पिलाने का पुण्यकार्य कर रही है।
मुंबई, नांदेड़ आदिलाबाद वणी से नागपुर व बल्लारशाह मार्ग पर चलने वाली सभी यात्री ट्रेनों के यात्रियों के लिए वणी रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन यह सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। प्लेटफॉर्म पर पानी पिलाने के अलावा सेवाभावी कार्यकर्ताओ द्वारा ट्रेन के प्रत्येक कोच के सामने यात्रियों की खाली बोतलों में शीतल पेयजल भरने का काम किया जा रहा है। ग्रीष्मकाल के 3 महीने तक लगातार यह उपक्रम शुरू रहता है। संस्था द्वारा निस्वार्थ सेवा को देखते हुए कई रेल यात्री कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद देते है तो कुछ यात्री आर्थिक सहयोग की पेशकश भी कर रहे है।
‘एक दिन जल सेवा’ का लाभ उठाने की अपील
‘जलसेवा ही सबसे बड़ी सेवा’ उपक्रम के तहत प्रतिदिन लगभग 100 से 150 जार शुद्ध व ठंडे पानी की खपत हो रही ही। 15 वर्ष के बच्चों से लेकर 65 वर्ष तक के कार्यकर्ता इस नेक काम से जुड़े हुए है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति, संस्था, समूह या समाज रेलवे यात्रियों को जल वितरण के लिए सेवा देने के लिए इच्छुक हो तो वो संस्था के पदाधिकारियों से संपर्क कर अपना नाम दर्ज करा सकते है।
निःशुल्क जल सेवा देने के इच्छुक संपर्क करे –
अशोक भंडारी : 9422165792
दीपक छाजेड़ : 9822642607
पंकज भंडारी : 99230 30379
राजेंद्र खिंवसरा : 99234 55191