वणी टाईम्स न्यूज : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 13 मई, मंगलवार को 10वीं के परीक्षा परिणाम ऑनलाइन घोषित किए गए। वणी शहर की प्रतिष्ठित मैक्रून स्टूडेंट्स एकेडमी ने एक बार फिर शत-प्रतिशत परिणाम की अपनी गौरवशाली परंपरा को कायम रखते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
इस वर्ष कुल 63 छात्र 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से ईशा धूमणे ने 93% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि खुशाल देवलीवार और रंक सोनी ने 88% अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। अन्य सफल छात्रों में प्रथिनी नागपुरे 87%, अर्णवी खडसे 87%, श्रेया सातपुते 86%, फाजील खान 86%, ऋग्वेद भावसार 85%, स्वयं चव्हाणकर 83%, आदित्य वैद्य 82%, कृतिका आंबेकर 82% व गेएशा नगराळे ने 81% अंक प्राप्त किए।
सभी छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि विद्यालय का भी नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर मैक्रून स्टूडेंट्स एकेडमी के संचालक पी.एस. आंबटकर, उपसंचालक पियूष आंबटकर, तथा प्रधानाचार्या शोभना मैडम और समस्त शिक्षकों ने छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक मार्गदर्शन और अनुशासन के चलते छात्रों ने यह ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की।