वणी टाईम्स न्यूज : शहर के अक्सा मस्जिद मुस्लिम कब्रिस्तान में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार 30 अप्रैल को दोपहर 2.30 बजे के लगभग यह घटना प्रकाश में आई। मृतक का शव बिजली के खंभे पर फंदे से लटका पाया गया। आत्महत्या करने वाले शख्स का नाम जावेद शाहा अहमद शाहा (38) निवासी शास्त्रीनगर वणी बताया जाता है। मृतक अखबार वितरण का कार्य करता था।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सरकारी अस्पताल में भेज दिया। मृतक जावेद शाहा के पीछे पत्नी व दो लड़कियां बताई जाती है। जावेद ने आत्महत्या क्यों की इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नही आई है। फरियादी शेख तोहिद शेख रज्जाक (21) शास्त्रीनगर की शिकायत पर पुलिस ने धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।