वणी टाईम्स न्यूज : देश के पूर्व प्रधानमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ.मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। 92 साल की उम्र में उन्होंने दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में रात 9 बजकर 51 मिनट पर आखरी सांस ली। वे घर पर बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया।
डॉ.मनमोहन सिंह के निधन के समाचार मिलते ही राहुल गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के बड़े नेता दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। दूसरी तरफ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह भी एम्स हॉस्पिटल पहुंच गए है। मनमोहन सिंह के निधन की खबर सुनते ही कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) मीटिंग रद्द कर दी गई है।
पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के बाद केंद्र सरकार ने 7 दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया है। साथ ही कल होने वाले सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए हैं। डॉ. मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
डॉ. मनमोहन सिंह का सफरनामा :