वणी टाईम्स न्यूज : श्री वर्धमान श्वेतांबर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, वणी की वर्ष 2024 -2027 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन हाल ही में 5 अक्टूबर को किया गया। स्थानीय आनंद भवन में एड.निमजे की अध्यक्षता में हुए चुनाव में प्रफुल खिंवसरा का संघ के नए अध्यक्ष के रूप में चयन किया गया। जबकि कोमल चोरडिया (उपाध्यक्ष), सुशील मुथा (सचिव), विजय नेमीचंद आबड़ (कोषाध्यक्ष) व अंकुश कोटेचा को (सह सचिव) पद की जबाबदारी सौंपी गई।

श्री वर्धमान श्वेतांबर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में सुरेश खिंवसरा, माणकचंद कोटेचा, महेंद्र चिंडालिया, अभय मुनोत, अशोक भंडारी तथा राजेंद्र खिंवसरा का चयन किया गया। संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों के लिए सभी तरफ से शुभकामनाए व्यक्त की जा रही है।









