वणी टाईम्स न्यूज : केदारनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत वणी के शिवभक्त जयस्वाल परिवार के सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का आज सोमवार शाम वणी में आगमन हो रहा है। पंडित प्रदीप मिश्रा शाम 6.30 बजे नांदेपेरा मार्ग स्थित राजकुमार जयस्वाल के निवास स्थान पर मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि देंगे।
उल्लेखनीय है कि शिवभक्त राजकुमार जयस्वाल व उनकी पत्नी श्रद्धा जयस्वाल की अगुआई में फरवरी 2024 में वणी शहर में पंडित प्रदीप मिश्रा की महा शिवपुराण कथा का भव्य आयोजन किया गया था। अनन्य शिवभक्त व पंडित प्रदीप मिश्रा के शिष्य राजकुमार जयस्वाल, पत्नी श्रद्धा जयस्वाल व ढाई साल की बेटी काशी जयस्वाल का 15 जून की सुबह केदारनाथ में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हों गया था।
विश्व विख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के दर्शन करने के इच्छुक भक्त शाम 6.30 बजे तक स्व. राजकुमार जयस्वाल के नांदेपेरा मार्ग स्थित निवास पर पहुंचे। ऐसी विनती जयस्वाल परिवार की तरफ से की गई है।










