वणी टाईम्स न्यूज : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंती (2 अक्टूबर) तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा “राष्ट्रनेता से राष्ट्रपिता – सेवा पखवाड़ा” मनाया जाएगा। वणी विधानसभा क्षेत्र में इस अवसर पर विविध सामाजिक, स्वास्थ्य एवं जनजागरण से जुड़े उपक्रम आयोजित किए जाएंगे। सेवा पखवाड़े के बारे में जनजन तक जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को वणी बीजेपी नेताओं ने पत्रकार परिषद का आयोजन कर कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा सामने रखी।
भारतीय जनता पार्टी के वणी विधानसभा प्रमुख व पूर्व विधायक संजीवरेड्डी बोदकुरवार ने इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति का ब्यौरा दिया। साथ ही “जनसेवा ही संगठन” यह भारतीय जनता पार्टी का मुख्य उद्देश्य होने की जानकारी दी। पत्रकार परिषद में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष तारेंद्र बोर्डे, जिला उपाध्यक्ष कुणाल चोरड़िया, जिला उपाध्यक्ष संजय पिंपलशेंडे, शहर अध्यक्ष एड. निलेश चौधरी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य विजय पिदुरकर, प्रो. महादेव खाड़े, लक्ष्मण उरकुडे सहित भारतीय जनता पार्टी वणी, मारेगाव व झरीजामणी तहसील अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद थे।

सेवा पखवाड़े के तहत भारतीय जनता पार्टी वणी द्वारा घोषित कार्यक्रमों का विवरण इस प्रकार है –
🩺 महाआरोग्य शिविर 💊
दिनांक 17 सितंबर को सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक बाजोरिया लॉन, वऱोरा रोड, वणी में आयोजित इस शिविर में लता मंगेशकर हॉस्पिटल, नागपुर के हृदय रोग, दंत रोग, स्त्री रोग, अस्थि रोग, बाल रोग, नेत्र रोग, त्वचा रोग, मनोविज्ञान एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच व उपचार करेंगे।
👁️ नमो नेत्र संजीवनी शिविर
शनिवार दिनांक 20 सितम्बर को जैताई मंदिर में आयोजित सेवाग्राम के विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों द्वारा मरीजों की आंखों की जांच व इलाज किया जाएगा।
🧹 स्वच्छता अभियान
रविवार दिनांक: 21 सितम्बर को सुबह 6:00 बजे वणी बस स्टैंड तथा सुबह 7:00 बजे ग्रामीण अस्पताल वणी में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
📕आयुष्मान भारत कार्ड अभियान
22 सितम्बर से 1 अक्टूबर 2025 तक वणी शहर के 14 प्रभागों में मुख्य दुर्गादेवी पंडाल के निकट भाजपा वणी शहर मंडल द्वारा नागरिकों को निःशुल्क आयुष्मान भारत कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।
🗓️ 25 सितम्बर 2025, गुरुवार
🙏 पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती – वणी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर पंडित दीनदयाल जयंती कार्यक्रम मनाया जाएगा।
🌳 एक पेड़ माँ के नाम अभियान – शहर के सार्वजनिक जगहों, स्कूल, कार्यालय में अपनी मां के नाम से एक पेड़ लगाने का अभियान चलाया जाएगा।
🔅 वोकल फॉर लोकल – स्वदेशी वस्तुओं के ज्यादा से ज्यादा उपयोग को लेकर शहर में जनजागृति अभियान की शुरुआत।
🧑🦰भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन – वणी विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का एस. बी. हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन ।
🏵️ महापुरुषों की मूर्तियों की स्वच्छता व अभिवादन-
इस अभियान के तहत 2 अक्टूबर गुरुवार को शहर में लगी महापुरुषों की मूर्तियों व परिसर की साफसफाई कर पुष्पमाला से अभिवादन किया जाएगा। इसके अलावा भाजपा संपर्क कार्यालय, बस स्टैंड परिसर, वणी में सुबह 10:00 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के आयोजन के साथ ही सेवा पखवाड़े का समापन किया जाएगा।
👉 भाजपा वणी विधानसभा ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों में सहभागी बनकर समाजोपयोगी उपक्रमों का लाभ उठाएं।











