वणी टाईम्स न्यूज : अन्नपूर्णा टूर्स एंड ट्रैवल्स के संस्थापक जगमोहनजी पोदार (90) का वृद्धावस्था के चलते गुरुवार को स्वर्गवास हो गया। यहां के रविनगर स्थित उनके निवास स्थान पर सुबह 10.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पक्षाघात के कारण पिछले कुछ वर्षों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। वे बीमा अभिकर्ता योगेश पोदार के पिता थे।

जगमोहन पोदार का अंतिम संस्कार शुक्रवार 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे स्थानीय मोक्षधाम में किया जाएगा। उनके पीछे पुत्र राजेंद्र, देवानंद, योगेश व एक विवाहित लड़की सहित पुत्रवधु, पोते पोतियों से भरापुरा परिवार है।









